TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

बाढ़ प्रभावित केरल में PM का हवाई दौरा, केंद्र करेगा 500 करोड़ की मदद

केरल पर आई कुदरत की सबसे बड़ी तबाही में अब तक 324 लोगों की मौत हो चुकी है. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल पहुंचे. इस बीच राज्य में युद्धस्तर पर राहत और बचाव का काम जारी है.
> केंद्र सरकार ने केरल के लिए 500 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने के का ऐलान किया है. इसकी घोषणा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व अन्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान की गई है. केरल सरकार ने केंद्र से 2000 करोड़ रुपये की सहायता राशि की मांग की थी. प्रदेश सरकार ने बाढ़ में 20 हजार करोड़ की तबाही की आशंका जताई है.

> केरल के बाढ़ग्रस्त इलाकों में पीएम मोदी का हवाई दौरा शुरू.
> राज्य के मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक में पीएम मोदी ने बाढ़ में हुईं लोगों की मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए हर संभव मदद करने की बात कही है. इस बैठक नें पीएम ने केंद्र की तरफ से 500 करोड़ रुपये की मदद राशि देने का ऐलान किया. गौरतलब है कि केंद्र केरल के बाढ़ में लोगों की मदद के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि पहले भी दे चुका है.

> पीएम मोदी ने इस बैठक में केरल में बाढ़ के चपेट में आने वाले मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की मदद राशि और घायलों को 50 हजार रुपये की मदद राशि दिये जाने का ऐलान किया है.

> दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केरल बाढ़ पर आपात बैठक बुलाई है. इस बैठक में केजरीवाल के अलावा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली सरकार के अन्य मंत्री, दिल्ली के मुख्य सचिव, केरल व दिल्ली सरकार के अन्य अधिकारी भी शामिल होंगे. 4 बजे होने वाली इस बैठक में यह तय किया जाएगा कि केरल को कैसे और क्या मदद पहुंचाई जाए.

> स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 करोड़ रुपये दिए.

> पीएम मोदी ने सीएम पिनरयी विजयन, केंद्रीय मंत्री केजे अलफोन्स और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की.

> 14 जिलों में से 12 जिलों में रेडअलर्ट जारी किया गया है. कासरगोड़ और तिरुवनंतपुरम जिलों में शुक्रवार को रेडअलर्ट हटा लिया गया है. वहीं, हजारों लोग अभी भी ऊंची इमारतों पर बैठे हैं और बचाए जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं. अकेले एर्नाकुलम और त्रिशूर शिविरों में 50,000 से अधिक लोग फंसे हैं.
> केरल में बाढ़ग्रस्त इलाकों के लिए सरकार ने कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. डीसी कोडागू के लिए +91-9482628409, सीईओ जेडपी कोडागू के लिए +91-9480869000. हेलीकॉप्टर हेल्पलाइन- +918281292702, चंद्रू- +919663725200, धनजय- +91 9449731238, महेश- +91 9480731020, आर्मी- +919446568222