TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal
Browsing Category

बिजनेस

रिलायंस 30,142 करोड़ रुपये का घाटा अनिलअंबानी का इस्‍तीफा

कर्ज के जाल में फंसे रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के डायरेक्‍टर पद से इस्‍तीफा दे दिया है. अनिल अंबानी के अलावा आरकॉम के 4 बड़े अधिकारियों ने इस्तीफा दिया है. बिजनेस टुडे की एक खबर के मुताबिक अनिल अंबानी के अलावा छाया विरानी, रायना कारानी, मंजरी काकेर और सुरेश रंगाचर ने भी इस्तीफा दे दिया है. इनमें से अनिल अंबानी, छाया विरानी और मंजरी काकेर ने 15 नवंबर को इस्तीफा दिया जबकि रायना कारानी ने 14 नवंबर और सुरेश रंगाचर ने 13 नवंबर को पद छोड़ दिया. *30,142 करोड़ रुपये का घाटा* शुक्रवार…

डॉ0 अखिलेश कुमार राय बने जिला स्काउट कमिश्नर बलिया

उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड की जनपद बलिया की नयी कार्यकारिणी का गठन कर कार्य विस्तार एवं नये पदाधिकारी बनाये गये। जनपद बलिया में स्काउट एवं गाइड की सक्रियता, गतिविधियाँ और कुशल संचालन हेतु जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से प्रशिक्षित, अति क्रियाशील तथा विविध सेवा कार्यों में एवं आयामों में लीन समाजिक एवं सरकारी स्काउटरों को पदाधिकारी बनाकर नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिससे जनपद बलिया में स्काउट एवं गाइड को नयी दिशा मिलेगी। उक्त बातें भारत स्काउट एवं गाइड जनपद बलिया की मुख्यायुक्त डॉ0 श्रीमती शैलजा राय ने एक प्रेस…

जारी हुआ पीएम मोदी की बायॉपिक का पोस्टर, विवेक ओबेरॉय बनें मोदी

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म 'द ऐक्सिडेंटल प्राइममिनिस्टर' पर हो रहे विवादों के बीच अब पीएम मोदी की बायॉपिक का पोस्टर भी रिलीज हो गया है। इसमें विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी के रूप में नजर आ रहे हैं।द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के विवादों के बीच पीएम मोदी की बायॉपिक की भी चर्चा हैपीएम की बायॉपिक का पहला लुक जारी हो गया है, इसके बैकग्राउंड में तिरंगा हैपोस्टर में विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी के रूप में नजर आ रहे हैंपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म 'द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' ट्रेलर आने के बाद से ही विवादों में है। इस…

उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता पर: डीएम

बलिया: विकास सभागार में रविवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में हुई। उद्यमियों ने अपनी समस्याएं बताई जिसका समाधान प्राथमिकता पर करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। उन्होंने उद्योग केंद्र के उपायुक्त शिवलाल को निर्देश दिया कि उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार सम्बन्धित सम्बन्धित अधिकारियों से सम्पर्क करते रहें। खासकर विद्युत विभाग व सड़क की समस्या प्रमुख रहती है। इन अधिकारियों से लगातार टच में रहें। बैठक में उद्यमियों ने बताया कि रसड़ा स्वतंत्र फीडर से बिजली तो मिल रही है…

औद्योगिक निवेश कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

डीएम, सीडीओ, एएसपी समेत उद्यमियों ने प्रदेश के औद्योगिक विकास की देखी रूपरेखा। बलिया: लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित औद्योगिक निवेश कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विकास भवन सभागार में दिखाया गया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, एएसपी विक्रांतवीर समेत जिले के प्रमुख उद्यमियों ने कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के औद्योगिक विकास की जानकारी ली। सभी ने पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत देश के प्रमुख बड़े उद्योगपतियों के यूपी तरफ बढ़ रहे रूझान को देखा और सुना। एनआईसी द्वारा इस…

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ- राजेश अंचल

अपनी माटी अपना देश अपनी बोली अपना कानून अपना संविधान 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस )के पावन पर्व पर आप सभी को उत्सर्ग टुडे (हिन्दी मासिक पत्रिका) परिवार के तरफ से हार्दिक शुभकामनाएँ । संपादक राजेश अंचल

खुशखबरी-आपकी टोपी से होगा मोबाईल चार्ज 

स्टार्टअप बोल-बोल ने ऐसी टोपी बनाई है जिसके ब्रिम पच लगे छोटे होली पैनल से स्मार्टफोन , टैबलेट अन्य डिवाइस चार्ज हो सकते हैं इस टोपी की कीमत चू 3,700 हैं। 1घटे में 200एमएएच बैठती चार्ज कर सकती हैं ।

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के तबीयत अचानक बिगड़ी

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है. डॉक्टर उनकी हालत फिलहाल स्थिर बता रहे हैं. रामविलास पासवान पटना में एक बैठक कर रहे थे. तभी अचानक उन्होंने सांस लेने में दिक्कत की बात बताई. इसके बाद उन्हें फौरन पास के पारस अस्पताल ले जाया गया.

बैंकों में नोट बदलने में बड़ी गड़बड़ियां

बरेली : बैंकों के ऑडिट में नोट बंदी के दौरान हुए गोलमाल अब उजागर होने लगे है। कई गड़बड़ियां हाथ लग रही हैं। यही नहीं इन गड़बड़ियों पर ईडी की भी नजरें हैं। आठ नवंबर को पुराने पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंद होने के बाद बैंकों में तेजी से पुराने नोट जमा हुए। साथ ही निर्धारित सीमा के तहत बैंकों ने पुराने नोट बदले भी गए। बदलते वक्त कर्मचारियों ने नोटों की संख्या उसकी कीमत के अनुसार अपने सॉफ्टवेयर में चढ़ाया। बैंकों में चल रहे ऑडिट में ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें बैंक कर्मियों ने नोट की संख्या ठीक से नहीं भरी। बैंक…

दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर का प्रकोप जारी, हाड़ कंपाती ठंड ने किया परेशान

बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार को यह 3 डिग्री तक गिर सकता है। नई दिल्ली । पहाड़ी राज्यों में बारिश के बाद बर्फबारी ने दिल्ली-एनसीआर के साथ पूरे उत्तर भारत को शीत लहर की चपेट में ले लिया है। दिल्ली में बुधवार को सबसे ठंडा दिन रहा। ठंड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली में बुधवार सुबह तापमान 4 डिग्री तक गिर गया, जो पांच साल का रिकॉर्ड है। जबरदस्त ठंड का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी है। आज सुबह हांड़ कंपकंपा देने वाली ठंड हो रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही…

अब एम्स में होगा MobiKwik से पेमेंट

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली ने कैशलेस होने की दिशा में अपने कदम बढ़ाए हैं. इसके लिए AIIMS ने ई-वॉलेट MobiKwik का हाथ थामा है. ऐप के जरिए ऑनलाइन भुगतान संभव होने से AIIMS में आने वाले मरीजों को सुविधा हो सकती है. इसकी शुरुआत में कैंपस के सारे डॉक्टर्स, स्टाफ और विजिटर कैंपस कैफेटेरिया में MobiKwik से भुगतान कर सकेंगे. इसके बाद डॉक्टर कंसल्टेशन फीस,  टेस्ट फीस वगैरह भी MobiKwik पेमेंट से दिया जा सकेगा. आपके बता दें कि इससे पहले MbiKwik डेयरी कंपनी अमूल और इंडियन रेलवे की IRCTC के साथ टाई-अप कर चुका है.

नरेश अग्रवाल के ऑफिस में 2 साइकिलें, कहा- अब होगी नई की सवारी

दो फाड़ हो चुकी समाजवादी पार्टी में अब 'साइकिल' के लिए लड़ाई जारी है. मुलायम और अखिलेश दोनों खेमें पार्टी और पार्टी चिह्न पर दावा ठोक रहे हैं. ये लड़ाई चुनाव आयोग तक पहुंच गई हैं. लेकिन इसका एक खास नजारा अखिलेश खेमे के नरेश अग्रवाल के दफ्तर में देखने को मिला. नरेश अग्रवाल ने अपने ऑफिस में दो साइकिलों को रखा हुआ है. पुरानी साइकिल मुलायम की है तो नई अखिलेश की. नरेश अग्रवाल ने कहा कि अब समय नई साइकिल की सवारी करने का है. राज्यसभा से सांसद अग्रवाल ने कहा कि साइकिल तो अब अखिलेश की है. साइकिल समाजवादी पार्टी की है. ये दो…

इस बार के चुनाव होंगे बिल्कुल अलग, चुनाव आयोग ने किए 11 अहम बदलाव

इस साल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव कई मायनों में पहले से काफी अलग होंगे. चुनाव आयोग ने कई ऐसे कदमों का ऐलान किया है, जो इन चुनावों में पहली बार आजमाए जाएंगे. ये कदम देश के चुनावी इतिहास में मील के पत्थर साबित होंगे. चुनाव आयोग ने किए ये 11 अहम बदलाव 1.) पहली बार पूरे राज्य में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम से डाले जाने वाले वोटों की रसीद यानी पेपर ट्रेल का हिसाब रहेगा. यह व्यवस्था उस सवाल का जवाब है कि ईवीएम का बटन दबाए जाने पर आवाज तो आती है, पर वोट डला या नहीं इसका…

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के घर पर TMC समर्थकों का हमला, दिल्ली पहुंचा दंगल

रोज वैली चिटफंड घोटाले मे टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी पर तृणमूल कांग्रेस बुरी तरह से भड़क गई है. इसका असर ये है कि कोलकाता में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष की कार पर हमला किया गया, जबकि प्रदेश बीजेपी मुख्यालय पर भी पथराव किया गया. लड़ाई दिल्ली तक पहुंच गई है. पार्टी सांसद बुधवार को दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे. बीजेपी दफ्तर में हुए हमले में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. सीआरपीएफ को बीजेपी कार्यालय में तैनात किया गया है. टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी के विरोध में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कोलकाता…