TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

अब एम्स में होगा MobiKwik से पेमेंट

0

Aiims

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली ने कैशलेस होने की दिशा में अपने कदम बढ़ाए हैं. इसके लिए AIIMS ने ई-वॉलेट MobiKwik का हाथ थामा है. ऐप के जरिए ऑनलाइन भुगतान संभव होने से AIIMS में आने वाले मरीजों को सुविधा हो सकती है.

इसकी शुरुआत में कैंपस के सारे डॉक्टर्स, स्टाफ और विजिटर कैंपस कैफेटेरिया में MobiKwik से भुगतान कर सकेंगे. इसके बाद डॉक्टर कंसल्टेशन फीस,  टेस्ट फीस वगैरह भी MobiKwik पेमेंट से दिया जा सकेगा.

आपके बता दें कि इससे पहले MbiKwik डेयरी कंपनी अमूल और इंडियन रेलवे की IRCTC के साथ टाई-अप कर चुका है.