TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

अब बैंक गांव व गरीब के दरबाजे पर खड़ा होगा -प्रधानमंती

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आज ऐतिहासिक क्षण है। इस सुविधा के माध्यम से देश के कोने-कोने में लोगों को बैंकिंग सुविधा मिलेगी। उन्होंने देशवासियों को बधाई दी ।उन्होंने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट की सुविधा से सामाजिक जीवन में भी बड़ा परिवर्तन करने होने वाला है ।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने पहले जनधन के माध्यम से करोड़ों गरीब परिवारों को पहली बार बैंक तक पहुंचाया और आज इस इनिशिएटिव से बैंक को गांव और गरीब के दरवाजे पर खड़ा करने का काम कर रहे हैं ।उन्होंने कहा कि आपका बैंक आपके द्वार सिर्फ यह कोई जुमला नहीं है बल्कि यह हमारा कमिटमेंट है। जनता के प्रति इस सपने को साकार करने के लिए लगातार एक के बाद एक कदम उठाए जा रहे हैं।

प्राधान मंत्री ने कहा कि देशभर के 650 जिलों में आज इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखाएं प्रारंभ हो गई है। हमारी चिट्ठियां लेने वाला डाकिया अब चलता फिरता बैंक भी बन गया है ।उन्होंने कहा कि अभी जब मैं इस प्रोग्राम में आ रहा था तो हमने पूछा क्या व्यवस्था हो रही है ।कैसे काम होना है। इस काम के बारे में विस्तार से मुझे बताया गया। उन्होंने कहा कि इससे हमारे भीतर एक विश्वास व आत्मसंतोष का भाव जगा है।इस योजना को तैयार करने वाले विशेषज्ञों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे देश में नया रंग लाएगा ।

उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि जमाना था डाकिये के संबंध में बहुत सारी बातें कही जाती थी । सरकारों के प्रति विश्वास डगमगाया होगा लेकिन डाकिये के प्रति विश्वास कभी नहीं डगमगाया। उन्होंने कहा कि बहुत कम लोगों को मालूम होगा इसके बारे में जो लोग ग्रामीण जीवन से परिचित हैं उन्हें पता है कि दशकों पहले डाकिया जब 1 गांव से दूसरे गांव में चलता था उनके पास भाले पर एक गघुँघरू बंधा रहता था और जब चलते थे तो घुंघरू की आवाज आती थी ।1 गांव से दूसरे गांव से जाता था तो घुंघरू की आवाज आती थी। लोग कहते थे कि डाकिया है। कोई चोर लुटेरा भी उन्हें परेशान नहीं करता था।

इस अवसर पर केन्द्रीय दूर संचार मंत्री मनोज सिन्हा व विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।