द पॉलिटिक्स अगेन
राफेल डील -सरकार की जीत

राफेल के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई लड़ रही है। सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में फैसला सुना दिया है। अदालत का मानना है कि डील में किसी तरह की हेराफेरी नहीं हुई है।
नई दिल्ली: राफेल डील की जांच के संबंध में सुप्रीम कोर्ट फैसला पढ़ रहे हैं। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि राफेल डील की जरूरत पर कोई विवाद नहीं है।सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट की निगरानी में जांच वाली याचिका को खारिज कर दी है। इस सिलसिले में कई याचिकाएं दायर की गई हैं। अदालत ने फैसले में कहा है कि कोई वजह नजर नहीं है कि इस डील में कानूनी तौर पर हस्तक्षेप किया जाए। अदालत ने ये भी कहा कि इसके व्यवसायिक पक्ष में भी किसी तरह की हेराफेरी नहीं हुई है। राफेल सौदे में सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया है।