TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

PM नरेन्द्र मोदी की सभा से लौटे पुलिस कर्मियों पर पथराव, एक की मौत

गाजीपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा से लौट रहे पुलिस कर्मियों पर गाजीपुर में प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया, जसमें एक सिपाही की मौत हो गयी। आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहा था, जिसकी सूचना के बाद जनसभा से लौटे पुलिस वाले उन्हें समझाने गए थे। इसके बाद वहां प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और गाड़ियां तोड़ने लगे। पुलिस पर पथराव भी हुआ, जिसमें दो पुलिस वालों को चोटें आयीं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनसभा कर लौट चुके थे। उनकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी भी लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजे के करीब गाजीपुर के नोनहरा थानाक्षेत्र के अटवा मोड़ पर निषाद पार्टी की ओर से आरक्षण को लेकर प्रदर्शन और सड़क जाम किया गया था। इसकी सूचना मिली तो वायरलेस घनघनाया और पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचे। उन्हें समझाने की कोशिश हुई पर इस दौरान वो किसी बात पर उग्र हो गए और गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दिया। पुलिस वालों पर पथराव हो गया, जिसमें चौकी इंचार्ज और दो सिपाही घायल हो गए।
पुलिस वाले तत्काल गंभीर रूप से घायल एक साथी करीमुद्दीनपुर थाने में तैनात प्रतापगढ़ के रानीगंज निवासी सुरेश प्रताप वत्स को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे पर वहां ज्यादा चोट लगने के चलते उसकी मौत हो गयी। डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर तत्काल डीएम जिला असपताल पहुंचे। उधर खबर लिखे जाने तक तक अटवा मोड़ पर प्रदर्शनकारी डटे रहे। वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया।