द पॉलिटिक्स अगेन
नागपुर: अस्पताल में लगी आग, पाया काबू, 7 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में किंग्सवे रोड पर स्थित एक हॉस्पिटल में बुधवार को आग लग गई। खबर के मुताबिक 20 लोग अस्पताल में फंस गए। अस्पताल में निर्माण कार्य चल रहा था। घटनास्थल पर दमकल की 10 गाड़ियां मौजूद हैं। खबर है कि स्थिति अब नियंत्रण में है। सेना के जवानों ने आग को बुझाने में मदद की। कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। 7 लोगों के घायल होने की खबर है, जिसमें से 2 की हालत गंभीर है।
10 मंजिला अस्पताल की इमारत कांच से बनी थी, ऐसे में अग्निशामकों को आग को बुझाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आग लगने से भारी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने से इलाके में धुंआ-धुंआ हो गया।