द पॉलिटिक्स अगेन
प्रधानमंत्री ने जारी किया स्मारक सिक्का, मनमोहन सिंह भी रहे मौजूद

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह की 352वीं जयंती के अवसर पर रविवार को एक स्मारक सिक्का जारी किया। गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती लोहड़ी के दिन मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्रियों के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी मौजूद रहे। गुरु गोविंद सिंह को नमन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ के जरिए पूरे देश को जोड़ा। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले चार साल के अंदर हमारी सरकार ने देश की संस्कृति को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाया।