TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

PM मोदी ने की K9 वज्र टैंक की सवारी, दुश्मनों को चारों खाने कर सकता है चित

सुरत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सूरत के हजीरा एलएंडटी में तैयार सेना के लिए सबसे शक्तिशाली के9 वज्र टैंक देश को समर्पित कर दिया. इसके बाद खुद प्रधानमंत्री ने इस टैंक की सवारी कर इसका जायजा भी लिया. मेक इन इंडिया के तहत बने इस टैंक से सेना की ताकत बढ़ेगी.

‘ट्रैक्ड सेल्फ प्रोपेल्ड’ तोप प्रणालियां
एल एंड टी ने 2017 में भारतीय सेना को के9 वज्र-टी 155 मिलिमीटर ‘ट्रैक्ड सेल्फ प्रोपेल्ड’ तोप प्रणालियों की 100 इकाइयों की आपूर्ति करने के लिए 4,500 करोड़ रुपये का अनुबंध हासिल किया था. देखिए कैसे प्रधानमंत्री मोदी ने के9 वज्र टैंक की सवारी की l