TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

कोलकाता में हार्इबोल्‍टेज ड्रामा: पुलिस ने CBI Team को हिरासत में लिया

क

ोलकाता में हार्इबोल्‍टेज ड्रामा: पुलिस ने CBI Team को हिरासत में लिया, ममता बनर्जी कमिश्‍नर के घर पहुंचीं

चिटफंड घोटाले में सीबीआइ कोलकाता पुलिस कमिश्‍नर राजीव कुमार के घर पहुंची।…
कोलकाता, एएनआइ। चिटफंड घोटाले में सीबीआइ कोलकाता पुलिस कमिश्‍नर राजीव कुमार के घर पहुंची। मौके पर कोलकाता पुलिस के दो डीसीपी मौजूद हैं। कोलकाता पुलिस ने सीबीआइ से वारंट मांगा और पुलिस अफसरों ने सीबीआइ टीम को अंदर जाने से रोका। बताया जाता है सीबीआइ टीम और पुलिस के बीच हाथापाई भी हुई। बाद में कोलकाता पुलिस ने सीबीआइ टीम को हिरासत में ले लिया है। विधाननगर पुलिस ने सीजीओ कॉम्‍प्‍लेक्‍स स्थित सीबीआइ दफ्तर को कब्‍जा में लिया।

सीबीआइ का कहना है कि हमें जांच करने से रोका गया। मामले में जांच जरूरी है। वहीं इस बीच मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पुलिस कमिश्‍नर राजीव कुमार के घर पहुंच गई हैं। वहां मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी राज्‍य के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर रही हैं। बताया जा रहा है कि वह सीबीआइ की तरफ से जारी नोटिसों का जवाब नहीं दे रहे हैं। दरअसल, राजीव कुमार ने चिटफंड घोटालों की जांच करने वाली पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम (एसआइटी) का नेतृत्व किया था। वह पश्चिम बंगाल कैडर के 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। राजीव कुमार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफी करीबी माने जाते हैं।