TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

मुझे डर लगता है, सवा सौ करोड़ लोगों को चोट लगने से डरता हूं-प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को निराशाजनक बताया है। एक इंटरव्‍यू के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस देशद्रोह का कानून हटाने की बात कर रही है, लेकिन कानून होगा ही नहीं, तो फिर करेंगे क्‍या? इसके अलावा उन्‍होंने जम्‍मू-कश्‍मीर में पीडीपी से गठबंधन, कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और आतंकवाद से जुड़े कई सवालों का जवाब दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ ऐसे कड़े फैसले लिए, जिनके कारण वह विरोधियों के निशाने पर रहते हैं। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि क्‍या उनका डर नहीं लगता है? इस पर उन्‍होंने कहा, ‘मुझे डर लगता है। ईश्‍वर से मुझे डर लगता है। देश के सवा सौ करोड़ लोगों को चोट लगने से डरता हूं…।’

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज देश को पहली बार पता चला है कि कांग्रेस की सोच वाली सरकार और बिन कांग्रेस की सोच वाली सरकार में क्या अन्तर है। कांग्रेस जैसी पार्टी राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर घोषणापत्र में ऐसी बात कर रही है। देश की सेना को इतना जलील करें, बलात्कार के आरोप वाली बातें करें, ऐसा उन्हें शोभा देता है क्या? हम ऐसा हिन्दुस्तान चाहते हैं, जिसमें आफ्सपा हो ही ना।