TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, BJP विधायक की मौत , पांच जवान शहीद

छ

त्तीसगढ़ में लोकसभा चुनावसे ऐन पहले नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले में एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने दंतेवाड़ा के कुआकोण्डा थाना क्षेत्र के श्यामगिरी में आईईडी ब्लास्ट कर किया है. इस ब्लास्ट में सुरक्षा बल के जवानों को बड़ा नुकसान होने की सूचना है. बताया जा रहा है कि पांच बुरी तरह घायल हो गए है. भाजपा नेता भीमा मंडावी के काफिले की सुरक्षा में जवान लगे थे. इसी दौरान नक्सलियों ने काफिले को निशाना बनाया. खबर है कि पांच जवान शहीद हो गए हैं.

डीआईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. मौके पर सुरक्षा बल के अतिरिक्त जवानों को रवाना कर दिया गया है. विस्तृत जानकारी का इंतजार है. शहीद होने की पुष्टि फिलहाल मुझ तक नहीं हो पाई है. मिली जानकारी के मुताबिक कुआकोंडा थाना क्षेत्र के श्यामगिरी में सुरक्षा बल के जवानों का एक काफिला भीमा मंडावी के साथ निकला था. इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों की गाड़ी को निशाना बनाया और आईईडी ब्लास्ट कर दिया. इस घटना में सुरक्षा बल के जवानों को बड़ा नुकसाना हुआ है. दंतेवाड़ा बस्तर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है. 11 अप्रैल को यहां वोटिंग होनी है. नक्सली लगातार चुनाव बहिष्कार का फरमान क्षेत्र में जारी कर रहे