TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

कई पार्टियां पैसे से बनीं, लेकिन भाजपा का गठन कार्यकर्ताओं के पसीने से हुआ -मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा के सुंदरगढ़ में सभा की। भाजपा स्थापना दिवस के मौके परउन्होंने कहा कि कई पार्टियां पैसे से बनी हैं लेकिन भाजपा का गठन कार्यकर्ताओं के पसीने से हुआ है।

मोदी ने कहा- 48 साल पहले आज ही के दिन भाजपा का गठन हुआ था। भाजपा न तो धनबल, न बाहुबल से और न ही बाहर से ली गई किसी विचारधारा से बनी है। भाजपा परिवार और पैसे पर आधारित नहीं है। हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के बलिदान से बनी है। चार-चार पीढ़ियां खप गईं।

हमारी पार्टी पैसे नहीं पसीने से बनी है। जब-जब चुनौती आई, हमारे कार्यकर्ताओं ने सब छोड़कर मां भारती के लिए काम किया। जेपी आंदोलन और आपातकाल के समय जेलों में रहे।