TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

लोकसभा चुनाव LIVE: सत्ता का रण, पहला चरण, 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग

आ

ज 17वीं लोकसभा के लिए पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है. आज लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेकर खुद के लिए सरकार चुनने का दिन है. पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हो रहा है. आज 91 सीटों के 14 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. इसमें 1279 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है. बिहार की चार सीट, छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट, पश्चिम उत्तर प्रदेश की 8 सीट, ओडिशा की 4 सीट, असम की 5 सीट, जम्मू-कश्मीर की दो जबकि महाराष्ट्र की 7 सीटों पर वोटिंग होगा. इसके अलावा पश्चिम बंगाल के 2 सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत 9 ऐसे राज्य जहां पहले चरण में ही चुनाव खत्म हो जाएगा. यानी अरुणाचल, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तराखंड और लक्षदीप में सभी सीटों के प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।मतदान के लिये लंबी लंबी कतार लग गया है।कई दिग्गज भी मतदान के लिए पहुंचे है।लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।सुरक्षा का वयापक इंतजाम है।