TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

कर्नाटक में सियासी संकट, जेडीएस प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पद से दिया इस्तीफा

बेंगलुरु, लोकसभा चुनाव 2019 में नरेंद्र मोदी की सुनामी से सभी क्षेत्रीय क्षत्रपों के राजनीतिक भविष्य पर ग्रहण सा लग गया है। जिसका असर राज्य दर राज्य देखने को मिल रहा है। दक्षिण के राज्य कर्नाटक में सत्ता पर काबिज कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन के बीच खींचतान की खबर तो आम बात है। लेकिन लोकसभा चुनाव में भीषण पराजय के बाद राज्य की सत्तारू़ढ़ पार्टी जेडीएस की आपसी कलह भी देखने को मिल रही है। जेडीएम के प्रदेश अध्यक्ष एच विश्‍वनाथ ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में राज्‍य की 28 लोकसभा सीटों में से भाजपा ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि कांग्रेस और जेडीएस को एक-एक सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस के नेताओं में भी असंतोष देखने को मिला था। कांग्रेस नेता रामलिंगा रेड्डी ने अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य के नेताओं और केंद्रीय स्तर के नेताओं के बीच समन्वय की कमी के चलते हार का सामना करना पड़ा।