द पॉलिटिक्स अगेन
मंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया पौधरोपण

बलिया: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने बुधवार को भरौली में पौधरोपण किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ पौधों में बढ़ोतरी अत्यंत जरूरी है। पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन की कुशलता की कल्पना नहीं की जा सकती है। इस अवसर पर डीएफओ श्रद्धा यादव भी मौजूद थी।