TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

श्रीलंका के चर्च पहुंचे पीएम मोदी, ईस्टर पर हुआ था बम धमाका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय विदेश दौरे के अंतिम दिन रविवार को श्रीलंका पहुंच गए हैं। कोलंबो एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। उनकी अगवानी श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने की। इसके बाद पीएम मोदी ईस्टर के मौके पर श्रीलंका के जिस चर्च में आतंकी हमला हुआ था वहां पहुंचे। उन्होंने यहां इस आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत और श्रीलंका के बीच आतंकवाद, निवेश समेत कुई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह तीसरी श्रीलंका यात्रा है। इससे पहले उन्होंने 2015 और 2017 में श्रीलंका की यात्रा की थी। श्रीलंका में पीएम मोदी का काफी व्यस्त शेड्यूल है. पीएम मोदी 11 बजे सुबह कोलंबो के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे।श्रीलंका पहुंचने पर पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर विमान से उतरते समय हाथ जोड़कर अभिवादन किया। उन्होंने इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद बच्चों से भी बातचीत की। बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी को फूलों का गुलदस्ता भी दिया।