TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

पुलवामा में हुए आतंकी हमले में दो जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में कल आतंकवादियों ने सेना के एक गश्ती काफिले को निशाना बनाते हुए एक वाहन से बंधे आईईडी में विस्फोट कर दिया. इस हमले में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं. कल हमले के बाद नौ जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से दो जवानों आज शहीद हो गए. हमले में दो नागरिक भी घायल हुए थे.

अधिकारियों ने बताया दक्षिण कश्मीर के इस जिले में अरिहाल-लस्सीपोरा सड़क पर आतंकवादियों ने ईदगाह अरिहाल के पास 44 राष्ट्रीय रायफल्स के कई वाहनों वाले गश्ती दल को निशाना बनाया. इस हमले में बख्तरबंद वाहन में बैठे जवान घायल हो गए. हमला होते ही सेना के जवान तुरंत हरकत में आ गए और इलाके को घेर लिया और किसी दूसरे हमले को टालने के लिए हवा में गोलियां चलाईं.

श्रीनगर से रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कल बताया था कि गश्ती दल पर हमले का ‘‘असफल प्रयास’’ हुआ और कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं और सभी जवान सुरक्षित हैं. यह जगह, 14 फरवरी को हुये हमले वाली जगह से 27 किलोमीटर की दूरी पर है।