द पॉलिटिक्स अगेन
बलिया जेल कैदियों के पास से नशीले पदार्थ मिले
बलिया- कमिश्नर आज़मगढ़ और आजमगढ़ रेंज के DIG मनोज तिवारी बलिया जेल में मारा छापा-
बलिया जेल में बाढ़ का पानी भरा है, दोनों अधिकारियों ने जूते उतारकर की चेकिंग….
SOG टीम के साथ मारा गया छापा…
तलाशी के दौरान कैदियों के पास से नशीले पदार्थ मिले… जब्त
जेल में जलजमाव की समस्या गम्भीर, जल्द हो निपटारा: कमिश्नर
मंगलवार को कमिश्नर व डीआईजी ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण

बलिया: मण्डलायुक्त आज़मगढ़ कनक त्रिपाठी और डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने मंगलवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। जेल परिसर में जलजमाव के बीच हुए इस निरीक्षण के दौरान सिगरेट, बीड़ी के अलावा कोई खास आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। जलजमाव की समस्या पर गंभीर कमिश्नर ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि पर्याप्त जेनसेट लगवाकर तत्काल पानी निकलवाएं।
कमिश्नर ने कहा कि जेल में बारिश का पानी लंबे समय तक भरना गम्भीर समस्या है। इसे दूर करने का प्रयास होगा। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि जेल में किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री ना हो, यह सुनिश्चित किया जाए। दर्जनभर पुलिस के जवान और अधिकारियों की टीम ने जेल के हर बैरक में जाकर व्यवस्था जांचा। कुल मिलाकर जेल परिसर में जलजमाव सबसे बड़ी समस्या मिली। समस्या को शीघ्र निपटाने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया गया। परिसर में पेड़ गिरे होने पर कमिश्नर ने डीएफओ को निर्देश दिया कि तत्काल इसे हटवाया जाए।
उधर, क्षमता से अधिक कैदी के सवाल पर डीआईजी मनोज तिवारी ने कहा, पिछले दो-तीन वर्षों में अपराध में कमी हुई है। ऐसा ही चलता रहा तो अपराधी भी कम होंगे और कुछ दिन बाद जेल में कैदियों की संख्या अपने आप घट जाएगी। कुछ दिनों पहले कैदी की मौत पर डीआईजी ने कहा कि अंदर जाने वाले सामानों की बकायदा चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हम सब गम्भीर हैं। इसमें लापरवाही बरतने वाले पर कड़ी कार्रवाई भी होगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विपिन कुमार जैन, डीएफओ श्रद्धा यादव, सीओ सिटी अरुण सिंह, एसओजी की टीम मौजूद थी।