TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

मुम्बई बारिश- बदलापुर में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस

मुंबई बारिश- बदलापुर में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस, एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश ने कोहराम मचा रखा है। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है, शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन भी लेट चल रही है। इस बीच खबर आ रही है कि बदलापुर और वानगानी रूट पर चलने वाली महालक्ष्मी एक्सप्रेस पानी में फंस गई है।

इस ट्रेन में करीब 2000 यात्री सवार हैं। आरपीएफ और सिटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची गई हैं और फंसे हुए यात्रियों को बिस्किट-पानी वितरित किया जा रहा है। DGIPR, महाराष्ट्र ब्रजेश सिंह ने बताया कि बचाव के तीन नाव वहां पहुंच चुकी हैं जहां महालक्ष्मी एक्सप्रेस फंसी हुई है। दूसरी तरफ, छत्रपति शिवाजी इंटरनैशनल एयरपोर्ट से संचालित होने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। मुंबई के अलावा तटीय कोंकण व महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी बारिश हो रही है।

मुंबई के अलावा तटीय कोंकण व महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी बारिश हो रही है। छत्रपति शिवाजी इंटरनैशनल एयरपोर्ट, मुंबई के पीआरओ ने बताया कि बीते 2 घंटे से हो रही भारी बारिश की वजह से उड़ानों में औसतन आधे घंटे की देरी हो रही है। अब तक 7 उड़ानें रद्द की गईं जबकि 9 उड़ानें अभी तक डायवर्ट की जा चुकी हैं, बारिश के कारण मुंबई में हाहाकार मचा हुआ है। कल्याण और डोंबिविली इलाके में काफी पानी जमा हो गया है, लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।