द पॉलिटिक्स अगेन
सपा के वरिष्ठ क्षत्रिय नेताओं ने अखिलेश का साथ छोड़ने से इनकार

लखनऊ ! समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का साथ छोड़ का भाजपा में जाने के बाद नीरज शेखर ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को यह आवगत कराया था कि आज उनके साथ कई बड़े सपा नेता भी भाजपा में शामिल होंगे. जिस कारण भाजपा ने बड़ा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नई दिल्ली से चल कर राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव भी आये. लेकिन ऐन मौके पर उन्हें पता चला कि सपा के वरिष्ठ क्षत्रिय नेताओं ने अखिलेश का साथ छोड़ने से इनकार दिया है . इसमें अरविन्द सिंह गोप, ओम प्रकाश सिंह जैसे दिग्गज नेताओं की अहम् भूमिका बताई जा रही है. इस कारण सिर्फ पूर्व सांसद नीरज शेखर को ही भाजपा की सदस्यता दिला कर कर कार्यक्रम की इतिश्री कर ली गई !
– प्रो. (डॉ.) योगेन्द्र यादव