TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

27 को आएंगे मंत्री आनंद स्वरूप, जगह-जगह होगा स्वागत

बलिया: मंत्री पद की शपथ लेने के बाद आनंद स्वरूप शुक्ला का उनके गृह जनपद में पहला आगमन 27 अगस्त को हो रहा है। उनके स्वागत को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है। आधिकारिक तौर पर शनिवार को उनका विस्तृत प्रोटोकॉल भी आ गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राज्यमंत्री श्री शुक्ला सुबह 9:30 बजे चंदौली से चंदौली से चलेंगे और दोपहर 1 बजे चितबड़ागांव पहुचेंगे। वहां से स्वागत के बाद दोपहर 1:10 बजे फेफना, 1:20 पर नसीराबाद, 1:30 पर खोरीपकड़, 1:40 पर हैबतपुर, 1:50 पर कृष्णा टाकीज, 2 बजे चित्तू पाण्डे चौराहा, 2:10 पर मालगोदाम, 2:20 पर ऐसी कालेज चौराहा, 2:25 बजे भृगु मंदिर, 2:30 पर कदम चौराहे पर उनका भव्य स्वागत होगा। इसके बाद 2:40 पर जमुआ, 2:50 पर सहरसपाली, 3 बजे श्रीरामपुर, 3:10 बजे नगवा-अखार ढाला, 3:15 बजे ब्यासी ढाला, 3:20 पर जनाड़ी, 3:25 घोड़हरा, 3:30 दुबहड, 3:35 बसरिकापुर, 3:50 बजे दोपही अगरौली, 4:10 पर सीताकुंड निरूपुर, 4:20 पर परसिया, 4:30 पर हल्दी, 4:50 बजे रोहुआ, 5 बजे शेर बलीपुर, 5:10 बजे शीतल दवनी, 5:15 बजे रुस्तमपुर, 5:25 पर हरिहरपुर बांसडीह रोड, 5:35 पर फुलवरिया, 5:45 बभनौली चकरी, 5:50 बजे आमघाट, 6 बजे टघरौली, 6:10 मझौली, 6:20 टकरसन, 6:30 परिखरा मंडी गेट, 6:40 पर तिखमपुर, 6:45 पर एनसीसी चौराहा, 6:50 पर कुंवर सिंह चौराहा पर स्वागत होगा। टीडी कालेज स्थित भाजपा कार्यालय पर शाम 7 बजे स्वागत समारोह का आयोजन होगा।