द पॉलिटिक्स अगेन
वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप जीतकर पीवी सिंधु ने रचा इतिहास

ओलंपिक रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने शनिवार को स्विट्जरलैंड में बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप-2019 के फाइनल में नोजोमी ओकुहारा को मात देकर इतिहास रच दिया है.
ओलंपिक रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने शनिवार को स्विट्जरलैंड में बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप-2019 के फाइनल में नोजोमी ओकुहारा को मात देकर इतिहास रच दिया है.
बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2019 के फाइनल में सिंधु ने जीत दर्ज करते हुए गोल्ड मेडल जीता है. बता दें किस इससे पहले बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारत के लिए महिला और पुरुष वर्गों में से अब तक किसी ने गोल्ड मेडल नहीं जीता है.
पीवी सिंधु ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को *21-7, 21-7* से हराया; BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीतने वाले पहली भारतीय बन गई।