द पॉलिटिक्स अगेन
शिक्षको सहित बेसिक शिक्षा अधिकारी मीरजापुर को तत्त्काल बहाली हो-राकेश सिंह

मीरजापुर मे एम, डी, एम की घटना फर्जी निकली, दो स्थानीय लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है, शिक्षा विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी नहीं पाया गया है, ईसी तरह से से बलिया में एम, डी, एम की कहानी फर्जी निकली, मेरे बलिया के कार्य काल में बहादूर पुर में एम, डी, एम की घटना फर्जी पाई गयी, तत्कालीन जिलाधिकारी /मुख्य बिकास अधिकारी की मुस्तैदी से सभी बच्चो को सकुशल घर पहुँचाया गया, जब बच्चो का इलाज अस्पताल में चल रहा था उसी समय एक जनप्रतिनिधि आए ओर मुझसे कहे आज तो आप बच गए, मै बहुत बड़ा सोचकर आया था, क्या इस तरह की घटनाए अधिकारियों एवम शिक्षको को फसाने के लिए कराई जाती है, क्या राजनीति में मुद्दे की कमी हो गई है कि राजनीतिक लोग विद्यालय को राजनीति का केंद्र बनाना चाहते हैं, आज भी मेरे बच्चे जब विद्यालय मे होते हैं तो मैं निशित रहता हूँ कि मेरे बच्चे सुरक्षित है, पी, ई, एस, एसोसिएशन का प्रांतीय उपाध्यक्ष होने के नाते मैं मानवीय सी, एम, सर एवम बेसिक शिक्षा मंत्री जी से अनुरोध करता हूँ कि इस घटना मे सजिश रचने शासन ,प्रशासन एवम उ, प्र, की छबि खराब करने मे जो लोग भी दोषी पाए जाए उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही,की जाए, सभी शिक्षको की ससम्मान ततकाल बहाली की जाऐ, बेसिक शिक्षा अधिकारी मीरजापुर को उनके पद पर वापस किया जाय, राजनीतिक लोग विद्यालय में जाये तो विद्यालय चमकाये न कि अपनी राजनीति चमकाये,