द पॉलिटिक्स अगेन
सड़क हादसे में बिजली विभाग के दो एसडीओ की मौत

सड़क हादसे में बिजली विभाग के दो एसडीओ के मरने की खबर, देवबन्द के समीप हाईवे पर हुआ हादसा
सहारनपुर
_देवबंद हाईवे पर कार व ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में बिजली विभाग के कैलाशपुर विधुत उपगृह केंद्र पर तैनात एसडीओ रब्बा अली और हकीकत नगर बिजली घर में तैनात एसडीओ पवन सिंह की मौत हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्त बताई जा रही है कि कार के परखच्चे उड़ गए।
बताया जा रहा है कि* कल सोमवार को दोनों मेरठ में अभियन्ता संघ की बैठक में शामिल होने गए हुए थे आज वापस लौटते समय सड़क हादसे में दोनों एसडीओ की मौत की खबर के बाद बिजली विभाग सहित पूरे जिले भर में शोक की लहर है।