द पॉलिटिक्स अगेन
‘प्रेरणा’ एप को लेकर शिक्षक लामबंद
‘प्रेरणा’ एप को लेकर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक लामबंद है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक शिक्षकों का विरोध जारी है। ‘हम अपनी नौकरी का इम्तिहान देंगे, ‘प्रेरणा’ तू है बेवफा।

आज BRC चिलकहर पर प्रेरणा एप्प के विरोध में शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के सभी शिक्षको की उपस्थिति में “प्रेरणा एप्प गो बैक”के नारे के साथ सभा की शुरुआत हुई जिसमें वक्ताओं एवं शिक्षको ने अपने विचार रखे।सभा की अध्यक्षता श्री राधेश्याम सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ चिलकहर ने किया।सभा को सम्बोधित करने वाले वक्ताओं ने कहा कि प्रेरणा एप्प हमारे साथ-साथ जनप्रतिनिधियों पर भी लागू होने चाहिए उसके बाद हम पर लागू हो तो हम उस पर विचार करेंगे।वक्ताओं में मुख्य रूप से कु.निकिता सिंह,सादिया अंजुम,आशुतोष कुमार सिंह,रविकान्त सिंह,संजय कुमार वर्मा,आलोक कुमार सिंह,राकेश कुमार सिंह,कन्हैया राम,सतीश कुमार सिंह,पवन कुमार सिंह,राम मुनेश्वर यादव,संजय कुमार सिंह उपाध्यक्ष विशिष्ट बी टी सी,भूपेन्द्र नारायण सिंह अध्यक्ष प्रा.शि.संघ(पंजीकृत),दीनबन्धु सिंह,अच्छेलाल,शिक्षा मित्र भीम सिंह,विनोद कुमार आदि ने किया,कार्यक्रम में आये हुए समस्त अध्यापकों,शिक्षामित्र,अनुदेशकों का आभार श्री शिवजन्म यादव ने किया।

Brc सोहांव पर धरना देते शिक्षक,शिक्षा-मित्र एवं अनुदेशक।