द पॉलिटिक्स अगेन
जरूरी हुआ तो मैं खुद जम्मू-कश्मीर का दौरा करूंगा- चीफ जस्टिस रंजन गोगोई

नई दिल्ली:-
अनुच्छेद 370 हटाने के दौरान जम्मू-कश्मीर में नेताचीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि जरूरी हुआ तो मैं खुद जम्मू-कश्मीर का दौरा करूंगा।ओं की नजरबंदी के खिलाफ दायर 8 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को श्रीनगर, जम्मू, बारामूला और अनंतनाग जाने की इजाजत दी। लेकिन इस दौरान वे कोई भाषण नहीं दे सकते और न ही कोई रैली करेंगे। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि जरूरी हुआ तो मैं खुद जम्मू-कश्मीर का दौरा करूंगा।
शीर्ष अदालत ने केंद्र और जम्मू-कश्मीर प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि हलफनामा दाखिल कर बताएं कि राज्य में कब तक हालात सामान्य हो जाएंगे। इस मामले में अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा कि जम्मू-कश्मीर में सामान्य जनजीवन सुनिश्चित करें, लेकिन इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा को भी ध्यान में रखा जाए।