द पॉलिटिक्स अगेन
व्यवधान पैदा करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते विपक्षी- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर आहूत विशेष सत्र के दौरान विधान परिषद में सतत् विकास लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का विस्तृत ब्यौरा दिया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ‘यह मेरा है, यह पराया’ है। ये सोच छोटे चरित्र वाले लोग रखते हैं, बड़े चरित्र वालों के लिए दुनिया ही परिवार है। आज विपक्ष बेनकाब हो गया है। सदन में सतत् विकास और गरीबों की बेहतरी पर ऐतिहासिक चर्चा हो रही है। इससे गायब रहकर उसने साबित कर दिया कि उसका न तो गांधीजी के दर्शन से कोई सरोकार है और न गरीबों की खुशहाली से।
उन्होंने कहा कि हमने विशेष सत्र के लिए विपक्षी नेताओं के साथ भी बात की थी लेकिन विपक्षी इस पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आए। ये लोग व्यवधान पैदा करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते हैं। हम किसी दल के लिए नहीं बल्कि प्रदेश की 23 करोड़ जनता की खुशी के लिए काम कर रहे हैं।