द पॉलिटिक्स अगेन
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान पहुंचे भोजपुर

बखोरापुर मां काली मंदिर परिसर में मेगा हेल्थ कैंप का करेंगे उद्घाटन
आरा। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान रविवार को बड़हरा पहुंचे। वे बखोरापुर मां काली मंदिर परिसर में मेगा हेल्थ को-आर्डिनेशन कमेटी के तत्वाधान में आयोजित 20वां निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप सह स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे। जानकारी के अनुसार राज्यपाल फागू चौहान का हेलीकॉप्टर बड़हरा के पड़रिया फुटबॉल मैदान में उतरा। जहां उनका स्वागत जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, एसपी सुशील कुमार, डीडीसी अंशुल अग्रवाल ने किया। तत्पश्चात वे सड़क मार्ग से बखोरापुर मां काली मंदिर पहुंचे।