द पॉलिटिक्स अगेन
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 11:30 बजे से पहले मुंबई में हलचल तेज,

महाराष्ट्र में शनिवार सुबह अचानक बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार को शपथ दिलाए जाने के खिलाफ शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट रविवार को सुबह 11.30 बजे सुनवाई करेगी. शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस शनिवार शाम सुप्रीम कोर्ट पहुंची और नई सरकार को 24 घंटे के भीतर बहुमत साबित करने का निर्देश देने की अपील की थी. बीजेपी से नाता तोड़ चुकी पार्टी ने इस मामले में शीर्ष अदालत से शनिवार ही रात याचिका पर सुनवाई करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि खरीद-फरोख्त रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया जाए कि वह 24 घंटों के भीतर बहुमत साबित करे.
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का वक्त 11.30 बजे है, लेकिन इससे पहले ही मुंबई में हलचल तेज हो गई है. बीजेपी के राज्यसभा सांसद संजय काकडे एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिलने उनके घर पहुंचे हैं. ये घटना बेहद चौंकाने वाली है कि आखिर बीजेपी सांसद शरद पवार से मिलने क्यों पहुंचे हैं. संजय काकडे के अलावा एनसीपी नेता जयंत पाटील भी शरद पवार के घर पहुंचे हैं.