द पॉलिटिक्स अगेन
उन्नाव -योगी सरकार पीड़िता के परिवार को 25 लाख रुपये व प्रधानमंत्री आवास देगी

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के परिजनों को मदद का ऐलान किया है. योगी सरकार पीड़िता के परिवार को 25 लाख रुपये की मदद देगी. यह धनराशि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दी जाएगी.
उन्नाव के जिला अधिकारी पीड़िता के परिजनों से मिलकर उनको आर्थिक मदद का चेक सौपेंगे. इसके अलावा सरकार की तरफ से परिवार को पीएम आवास योजना के तहत घर देने का भी ऐलान किया गया है.
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को गुरुवार को जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी, जिसमें पीड़िता 95 फीसदी तक झुलस गई थी. इसके बाद पीड़िता को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था.