द पॉलिटिक्स अगेन
कुलपति ने तैयारियों पर की चर्चा

बलिया: राज्यपाल के आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कुलपति प्रोफेसर योगेंद्र सिंह ने जिला प्रशासन के साथ बैठकर चर्चा की। इसके बाद बहुउद्देशीय सभागार के अंदर और उसके चारों तरफ भ्रमण कर तैयारियों की समीक्षा की। साथ में डीएम श्री हरिप्रसाद शाही, एसपी देवेंद्र नाथ, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, एडीएम राम आसरे थे।