TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

हेमंत ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, कहा- 5 साल चलाएंगे सरकार, शपथ ग्रहण समारोह में मोदी और शाह को भी बुलाएंगे

दिल्ली- हेमंत सोरेन ने दिल्ली में सोनिया गांधी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की. मुलाकात के दौरान हेमंत ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सोनिया गांधी से चर्चा की. कहा कि सोनिया गांधी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए न्योता दिया हैं. हेमंत ने दावा किया कि झारखंड में 5 साल सरकार चलाएंगे. इस झारखंड दौरान कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह भी मौजूद थे.

*मोदी और शाह को भी बुलाएंगे*

हेमंत ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह भव्य होगा. इसमें कई लोग आएंगे. पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी न्योता देंगे. हेमंत ने कहा कि चुनाव के दौरान कई नेता खिलाफ में थे. लेकिन मैंने उनको बीजेपी के सीनियर नेता के तौर पर ही देख. पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी चुनाव प्रचार में आए तो मैंने वहीं नजरिया रखा. दोनों को शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता देंगे.

*29 दिसंबर को शपथ लेंगे सोरेन*

झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस और राजद की सरकार बन रही हैं. महागठबंधन की जीत और सरकार बनाने के लिए लालू प्रसाद पहले ही हेमंत को बधाई दे चुके हैं. बता दें कि हेमंत 29 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे. झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत की पार्टी जेएमएम ने राजद, कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था. गठबंधन में जेएमएम को 43, कांग्रेस को 31 और राजद को 7 सीटें मिली थी. लेकिन चुनाव में जेएमएम को 30, कांग्रेस को 16 और राजद को 1 सीट पर सफलता मिली. वही, जेवीएम ने भी हेमंत सरकार को समर्थन करने का ऐलान पहले ही कर चुकी है. कुल मिलाकर हेमंत को 50 विधायक को समर्थन सरकार बनाने के लिए मिला हैं. भले ही राजद ने एक सीट जीती हो, लेकिन बनने वाली नई सरकार से राजद काफी खुश हैं.