TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

कुशाल पंजाबी के सुसाइड को लेकर उनके दोस्‍त एक्टर चेतन हंसराज ने किया खुलासा

कुशाल पंजाबी के सुसाइड को लेकर उनके दोस्‍त एक्टर चेतन हंसराज ने किया खुलासा, मौत की बताई असली वजहें

मशहूर एक्टर और मॉडल कुशाल पंजाबी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह महज 37 साल के थे। कुशाल का शव उनके घर में लटका मिला। कुशल को आत्महत्या के बाद मुंबई के भाभा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने इंग्लिश में डेढ़ पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। बताया जा रहा है कि वो काफी समय से डिप्रेशन में थे। टीवी एक्टर कुशल पंजाबी के आकस्मिक निधन पर उनके करीबी दोस्त और टीवी एक्टर चेतन हंसराज ने हैरान करने वाला खुलासा किया है।
टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, चेतन हंसराज ने बताया कि कुशाल की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही थी। जिसके कारण वह डिप्रेशन में थे। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में चेतन ने कहा, ‘हां उसने खुदकुशी की है। वह अपनी पत्नी से अलग होकर दुख में था और बीते कुछ समय से बीमार भी। मैंने कुछ दिन पहले ही उससे बात की। तब उसने मुझे बताया कि वह काफी परेशान है। मैंने उसे समझाने की बहुत कोशिश की थी कि उसे इन सबसे परेशान नहीं होना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। मैंने कभी नहीं सोचा था कि वो ऐसा कदम उठा लेगा।’ कुशाल ने साल 2015 में ऑड्री डॉलेन से शादी की थी। अप्रैल 2016 में उनके बेटे का जन्म हुआ था।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बांद्रा पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें कुशाल के घर से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘मेरी खुदकुशी के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। मेरी संपत्ति का 50 फीसदी हिस्सा मेरे माता-पिता और बहन में बराबर बांट दिया जाए, बचे हुए हिस्से को तीन साल के बेटे को दिया जाए।’ पुलिस के अनुसार कुशाल ने जब ये कदम उठाया तब वो अपने घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी विदेश में थीं।
रिपोर्ट के अनुसार, डीसीपी परमजीत सिंह ने कहा, ‘हमें सुसाइड नोट मिला जिसमें उन्होंने लिखा है कि इसके लिए किसी को भी जिम्मेदार ना ठहराया जाए। हम जांच कर रहे हैं।’ कुशाल के निधन का खुलासा उनके दोस्त करणवीर बोहरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया था। मामले की जांच करने वाले अधिकारियों का कहना है कि कुशाल ने गुरुवार को किसी का फोन नहीं उठाया।