TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

कांग्रेस नेता की हत्या के बाद वैशाली में जमकर बवाल

कांग्रेस नेता की हत्या के बाद वैशाली में जमकर बवाल, गुस्साए लोगों ने SP आवास पर की पत्थरबाजी, हंगामा जारी

वैशाली- खबर वैशाली से आ रही है, जहां कांग्रेस नेता की हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा. आक्रोशित लोगों ने SP आवास पर पत्थराव भी किया है. गुस्साए लोग जमकर बवाल काट रहे हैं.

बता दें कि वैशाली के नगर थाना इलाके में शनिवार की सुबह अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले युवा कांग्रेस नेता राकेश यादव को बैक टू बैक चार गोली मारी और आसानी से मौके से फरार हो गए.

गोली की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राकेश यादव को अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद उनके समर्थक आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा कर रहे हैं.