द पॉलिटिक्स अगेन
पांच दिवसीय “निष्ठा” प्रशिक्षण सम्पन्न



(
बलिया) मानव संसाधन विकास मंत्रालय के दिशा निर्देश में चलाए जा रहे निष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों के समग्र उन्नति के लिए राष्ट्रीय पहल के क्रम में ब्लाक संसाधन केंद्र सोंहाव पर शुक्रवार को 150 (50+50+50) “निष्ठा” प्रशिक्षण अध्यापक +शिक्षा मित्र+अनुदेशकों का जो 6जनवरी चलकर 10जनवरी को देर शाम (पांच दिवसीय प्रशिक्षण) सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के बारे में जानकारी देते हुए बलिया जिला प्रभारी श्री योगी ने कहा कि आप लोग जो प्रशिक्षण ले रहे हैं इससे आप अपने विद्यालय में जाके जरूर सफलता पूर्वक लागू करेंगे क्यो कि निष्ठा अब हम लोगों के लिए प्रतिष्ठा बन गयी है।साथ ही उन्होंने ने भोजन की गुणवत्ता भी देखी और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।तत्पश्चात खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने अध्यापकों द्वारा प्रस्तुत गतिविधियों को देखा श्री कुमार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में कहा की हमारे अध्यापक पहले से ही सब जानते हैं अब इस प्रशिक्षण से एक नयी उर्जा का संचार होगा और सरकारी विद्यालय के तरफ लोगों का रूझान बढ़ेगा क्योंकि अब हम गतिविधियों आधारित शिक्षा देने जा रहे हैं।साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र भी खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रदान किया गया ।इस अवसर पर तुषार कांत राय, धनंजय सिंह, प्रवीण सिंह, राजेश अंचल, विनोद कुमार, सुधीर श्रीवास्तव, कमलेश सिंह, सत्यजीत राय, सुनील तिवारी,अम्बरीष तिवारी, रामप्रवेश यादव, प्रिया गुप्ता, बृजभूषण गौतम, सँजय यादव, अशोक यादव, कंचन सिंह सहित सभी प्रशिक्षु उपस्थित रहे।