TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

सिटी मजिस्ट्रेट ने लिया बन्दी का जायजा

बलिया: शनिवार और रविवार की पूर्ण बंदी सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। इस आदेश का पूर्ण रूप से अनुपालन हो, इसके लिए प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार यादव ने शनिवार को पूरे शहर में भ्रमण किया। एकाध दुकानों के हल्के-फुल्के खुले होने पर उन्होंने संबंधित दुकानदार को जमकर खरी-खोटी सुनाई। चेतावनी दी कि अगर दोबारा सरकारी आदेश के उल्लंघन की शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने चित्तू पांडेय चौराहा, विशुनीपुर, चौक, कदम चौराहा समेत पूरे शहर में भ्रमण कर बंदी का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव साथ थे।