TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

यूपी में पंचायत चुनावों की उम्मीदवारी को लेकर बड़े बदलाव करेगी योगी सरकार

लखनऊ :

यूपी के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से जुड़ी सबसे बड़ी खबर

ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के चनावों से जुड़ी एक्सक्लुसिव खबर

यूपी में पंचायत चुनावों की उम्मीदवारी को लेकर बड़े बदलाव करेगी योगी सरकार

दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवारों के पंचायत चुनाव लड़ने पर लगाई जाएगी रोक – सूत्र

जनसंख्या नियंत्रण को प्रोत्साहित करने के लिए योगी सरकार करेगी बड़ा फैसला – सूत्र

पंचायत चुनाव के लिए अयोग्य घोषित होंगे दो से अधिक बच्चे वाले महिला-पुरुष उम्मीदवार – सूत्र

पंचायत चुनावों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता भी होगी तय

ग्राम पंचायत चुनाव में महिला और आरक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम 8वीं पास होगी शैक्षिक योग्यता – सूत्र

12वीं पास उम्मीदवार ही लड़ सकेंगे जिला पंचायत सदस्य का चुनाव

जिला पंचायत के महिला-आरक्षित वर्ग और क्षेत्र पंचायत के लिए न्यूनतम 10वीं पास होने पर सरकार में बनी सहमति – सूत्र

पंचायतीराज एक्ट में संशोधन के लिए बहुत जल्द कैबिनेट में प्रस्ताव ला सकती है योगी सरकार

विधानसभा के अगले सत्र में पेश होगा पंचायतीराज संशोधन कानून से संबंधित विधेयक

अप्रैल 2021 में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां पूरी होने से पहले ही नया कानून लागू करेगी योगी सरकार

कोरोना महामारी के चलते यूपी में तय समय पर पूरी नही हुई हैं पंचायत चुनाव की तैयारियां

अब अगले साल अप्रैल में होंगे पहले दिसंबर में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव