द पॉलिटिक्स अगेन
वेलकम टू न्यूयॉर्क: गाने से सिखों की भावनाएं आहत, दिलजीत पर FIR

वेलकम टू न्यूयॉर्क को लेकर एक और विवाद खड़ा हो गया है. अब एक गाने पर सिखों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है. ‘पैंट में गन’ गाने और सिंगर/एक्टर दिलजीत दोसांझ के खिलाफ FIR हुई है. सिख कम्युनिटी का कहना है कि दिलजीत ने यह गाना गाकर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है.
मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ शिकायतकर्ता जसजीत सिंह ने कहा कि सिख बंदूक नहीं बल्कि कटार रखते हैं. गाने की ‘पैंट में गन’ वाली लाइन सिखों के उसूलों के खिलाफ हैं. दिलजीत को उस शिक्षा का सम्मान करना चाहिए जो उन्हें बचपन से मिली है. इस पूरे मामले पर अमृतसर और मुंबई में शिकायत हुई है.
फिल्म में दिलजीत दोसांझ एक अहम भूमिका में हैं.