द पॉलिटिक्स अगेन
जारी है ई-ऑफिस प्रशिक्षण कार्यक्रम

बलिया : टाउन महिला पॉलीटेक्निक में सरकारी कार्यालयों को ई-ऑफिस प्रशिक्षण देने का काम जारी है। रोस्टर बनाकर तिथिवार कार्यालयों को ट्रेनिंग दी जा रही है। स्वयं सीडीओ बद्रीनाथ सिंह मौके पर उपस्थित रहकर प्रशिक्षण दिलवा रहे हैं। बुधवार को भी प्रशिक्षण कक्ष कर्मियों से भरा हुआ था। एनआईसी के अधिकारी ने ई-ऑफिस की व्यवस्था के बारे में बकायदा जानकारी दी।