TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

पटना में रेलवे ट्रैक पर मिला JDU विधायक के बेटे का शव, हत्या का आरोप

बिहार में जनता दल युनाइटेड (JDU) की विधायक बीमा भारती के बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ है. नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बीमा भारती के बेटे दीपक के शव को कब्जे में ले लिया है और छानबीन जारी है.

हालांकि, बीमा भारती का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है. जानकारी के मुताबिक एडीजी रेल आलोक कुमार भी मौके पहुंचे हैं. रुपौली विधानसभा से जेडीयू विधायक बीमा भारती के बेटे के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. रेल एसपी ने बताया कि घटना की हत्‍या और आत्‍महत्‍या दोनों तरह से जांच की जा रही है.
गौर हो कि बीमा भारती के पति अवधेश मंडल पर कई आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं. वो कुछ ही महीने पहले जेल से बाहर आया है.