द पॉलिटिक्स अगेन
लालजी टंडन बने बिहार के राज्यपाल

नई दिल्ली: देश के तीन राज्यों के नए राज्यपाल बनाए गए हैं. वहीं चार राज्यों के राज्यपालों को बदला गया है. राष्ट्रपति भवन से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन बिहार के नए राज्यपाल बने हैं, वहीं अबतक बिहार के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया है. जम्मू-कश्मीर में पहले एनएन वोहरा राज्यपाल थे. वहां राज्यपाल शासन लगा है. जानें कौन कहां के राज्यपाल बने ।
बिहार के राज्यपाल- लालजी टंडन
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल- सतपाल मलिक सिक्किम के राज्यपाल- गंगा प्रसाद
हरियाणा के राज्यपाल- सत्यदेव नारायण आर्य उत्तराखंड के राज्यपाल- बेबी रानी मौर्य
मेघालय के राज्यपाल- तथागत रॉय
त्रिपुरा के राज्यपाल- कप्तान सिंह सोलंकी आपको बता दें कि गंगा प्रसाद पहले मेघालय के राज्यपाल थे, जो अब सिक्किम के राज्यपाल बनाए गए हैं. वहीं तथागत रॉय पहले त्रिपुरा के राज्यपाल थे, जिन्हें अब मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है और कप्तान सिंह सोलंकी पहले हरियाणा के राज्यपाल थे, जिन्हें अब त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है.