TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

दो दिन के दौरे पर नेपाल पहुंचे -पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को काठमांडू में होने वाली दो दिवसीय ‘बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर सेक्टोरल टेक्नीकल एंड इकॉनोमिक को-ऑपरेशन’ (बिम्सटेक) के चौथे सम्मेलन में शामिल होने के लिए नेपाल पहुंच गए हैं। नेपाल पहुंचने के बाद काठमांडू एयरपोर्ट पर नेपाल रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बिम्सटेक बंगाल की खाड़ी से सटे देशों के संगठन है।

कार्यक्रम की शुरुआत में बिम्सटेक के नेता संयुक्त रूप से आज सम्मेलन के आयोजक नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी से मुलाकात करेंगे। दोपहर में पूर्ण सत्र होगा। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रि भोज होगा। अगले दिन यानि कल 31 अगस्त को सदस्य देशों के नेताओं की मुलाकात और बैठकें होगी, दोपहर बाद विम्सटेक का समापन सत्र होगा। सम्मेलन के बाद संयुक्त घोषणा पत्र भी जारी किया जाएगा।

बिम्सटेक सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से भी होगी। असम में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर यानी एनआरसी को लेकर जारी सियासी घमसान के बीच दोनों नेता पहली बार आमने सामने होंगे।

हालांकि अभी तक इस द्विपक्षीय मुलकात को लेकर दोनों ही पक्षों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जानकार सूत्रों के मुताबिक इस बात के पूरे संकेत हैं कि गुरुवार को दोपहर बाद दोनों नेता द्विपक्षीय मुलकात के लिए मिलें। इस बीच अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मोदी और हसीना की काठमांडू मुलकात की मेज़ पर एनआरसी का मुद्दा अगर उठेगा तो किस शक्ल में।