TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

दून स्कूल ने दिये तीन मुख्य मंत्री

कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. इसके साथ ही वह मौजूदा वक्त में इस पद पर रहने वाले ‘दून स्कूल’ के तीसरे स्टूडेंट बन गए हैं. उनके समकालीन नवीन पटनायक ओडिशा और कप्तान अमरिंदर सिंह पंजाब के सीएम हैं. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित दून स्कूल को देश ही नहीं बल्कि दुनिया का प्रतिष्ठित स्कूल माना जाता है. यह पहली बार है कि जब यहां से पढ़ने वाले तीन स्टूडेंट एक साथ मुख्यमंत्री पद पर काबिज हैं.