द पॉलिटिक्स अगेन
कक्षा दो तक बच्चों को होमवर्क नहीं

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी कर कक्षा दो तक के बच्चों को होमवर्क से मुक्ति देने को कहा है.
छोटे बच्चों पर पढ़ाई का बोझ कम करने के लिए सरकार ने ये फ़ैसला किया है.
इतना ही नहीं बच्चों के बस्ते का बोझ भी कम करने का फ़ैसला किया गया है. अब कक्षा एक से दसवीं तक के बच्चों के बस्ते का न्यूनतम वज़न देढ़ किलो और अधिकतम पांच किलो होगा.
यह नया नियम नए सत्र 2019-20 से लागू होगा.