TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

टीम इंडिया की जीत के बाद आखिर साक्षी धोनी को क्यों आया गुस्सा?

0

टी20 विश्व कप के बेहद रोमांचक मैच में शनिवार रात को भारत ने पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत हासिल की। इस जीत का जश्न देशभर में मना। इस बड़ी जीत पर जहां पूरा देश और टीम इंडिया गदगद हैं, वहीं टीम इंडिया के लिमिटेड ओवर्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शनिवार रात इस जीत के बाद गुस्सा हो गईं।
दरसअल भारत के मैच जीतने के बाद हर जगह जीत का जश्न शुरू हो गया। इसके चलते फैन्स ने रांची स्थिति महेंद्र सिंह धोनी के घर के बाहर भी खूब पटाखे फोड़े और शोर-शराबा किया। इससे नाराज होकर साक्षी ने ट्वीट किया कि लोग मेरे घर के बाहर पटाखे फोड़ कर शोर-शराबा कर रहे हैं, ये लोग मेरी बेटी को नींद से जगा देंगे।
बेशक अपने पति की कप्तानी में मिली टीम इंडिया की इस सफलता पर वे खुश होंगी, लेकिन बेटी की नींद की चिंता को लेकर उनकी नाराजगी भी जायज है। हालांकि रविवार सुबह उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि अब मेरी बेटी बहुत छोटी है, लेकिन जब वो बड़ी होगी तब उसे भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की अहमियत के बारे में बताऊंगी। अभी वह नहीं जानती है कि उसके पिता हैं कौन।