TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

खेजुरी व सिकंदरपुर में दुकानों पर छापेमारी

बलिया: होली त्यौहार के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापेमारी जारी है। मंगलवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने खेजुरी व सिकंदरपुर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर कुल 11 नमूने एकत्रित किए। नगरा मोड़ सिकंदरपुर पर श्री गणेश प्रसाद के प्रतिष्ठान से पापड़, नमकीन, अरविंद कुमार की दुकान से सरसों का तेल, नमकीन तथा बस स्टैंड पर सुरेश प्रसाद की दुकान से खोए का नमूना लिया। इसी प्रकार खजुरी में अजय गुप्ता के प्रतिष्ठान से सरसों का तेल व चाय पत्ती, भारतेंदु की दुकान से रंगीन कचरी तथा पप्पू के मिठाई की दुकान से खोए का नमूना लिया गया। यह सभी नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए जाएंगे और रिपोर्ट में किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।