TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

PNB घोटाला: लंदन में नीरव मोदी गिरफ्तार, कोर्ट में किया जाएगा पेश

देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक(पीएनबी) के 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। भगोड़े नीरव मोदी की गिरफ्तारी लंदन में हुई है।

घोटाले को अंजाम देकर ब्रिटेन में रह रहे हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने हाल ही में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद से ही कहा जा रहा था कि नीरव मोदी को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में नीरव मोदी को प्रत्यर्पित करने के प्रवर्तन निदेशालय के अनुरोध के जवाब में उसके खिलाफ गिरफ्तारी वरंट जारी किया गया है।