TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

बीजेपी को हराना है तो वोट न बांटे मुस्लिम समाज-मायावती

देवबंद में सपा-बसपा और आरएलडी की रविवार को गठबंधन रैली हुई।आज पूरे 25 साल बाद एक मंच पर सपा और बसपा साथ नजर आए। गौरतलब है कि साल 1993 में भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए यूपी के विधानसभा चुनाव से पहले सपा और बसपा ने गठबंधन किया था, लेकिन दो साल बाद यह गठबंधन टूट गया था और दोनों ही दल एक-दूसरे के दुश्मन बन गए थे। आज एक बार फिर से यह दोनों बीजेपी को हराने के लिए ही एक हुए हैं, वैसे इस गठबंधन में रालोद भी साथ है।

रविवार को देवबंद में पहली बार महागठबंधन की रैली हुई है, जिसमें मायावती ने जमकर बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधा और जनता से कहा कि देश के बचाना है तो आप लोग भाजपा नहीं गठबंधन के उम्मीदवार को वोट कीजिए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम लोगों को वोट नहीं बांटना है, सभी को गठबंधन प्रत्याशी को वोट देना है। कांग्रेस की न्याय योजना से कुछ नहीं होने वाला कांग्रेस के पास गरीबों की दिक्कतों को दूर करने का कोई हल नहीं है।