TPA
#1 Group of Newspaper & News Portal

अंडर-17 गर्ल्स फुटबाल नेशनल टीम में बलिया की दीपिका का चयन

बलिया: आगरा के एकलव्य स्टेडियम में अंडर-17 गर्ल्स नेशनल टीम के चयन के लिए 3 से 17 अप्रैल तक लगे कैंप में बलिया की महिला फुटबॉल खिलाड़ी दीपिका का चयन हुआ है। निश्चित रूप से यह बलिया के लिए गर्व की बात है। यह जानकारी जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अरविंद कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि जिले के सोहांव क्षेत्र के बसन्तपुर के कैलाश पासवान की बेटी दीपिका सब जूनियर-16 का नेशनल भी खेल चुकी है। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही फुटबाल की बारीकियों को लगातार सीखती रही है। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मेजर दिनेश सिंह, अनिल सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने दीपिका को बधाई दी है।